उज्जैन, उज्जैन जिले में गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं अपराध नियंत्रण हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर पश्चिम) श्री गुरु प्रसाद पाराशर एवं नगर पुलिस अधीक्षक माधवनगर श्रीमती दीपिका शिंदे के मार्गदर्शन में थाना नीलगंगा पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 372/2026 में फरार आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
इसी क्रम में थाना नीलगंगा पुलिस टीम द्वारा *फरार आरोपी नितेश उर्फ खलनायक पिता अजय पासी को गिरफ्तार किया गया*। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी द्वारा पुलिस से बचकर भागने का प्रयास किया गया, जिसके दौरान उसके पैर में चोट आई।
उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा दिनांक 26.09.2026 को फरार आरोपी सोनू पासी एवं विजय उर्फ छोटू को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान भी पुलिस टीम से बचकर भागने एवं पुलिस पर हमला करने का प्रयास किया गया था।
प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ एवं अन्य आरोपियों की तलाश सहित अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।