उज्जैन,स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत उज्जैन नगर निगम द्वारा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के साथ-साथ नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए निरंतर गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। निगम द्वारा एक ओर जहां नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, वहीं दूसरी ओर सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी करने एवं स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी चालानी कार्रवाई भी की जा रही है*
*नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सोमवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण करते हुए स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में 13 हजार रुपए से अधिक का जुर्माना वसूल किया गया*
*स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में गंदगी करते पाए जाने पर 8,500 रुपये, प्लास्टिक पॉलीथिन का उपयोग करने पर 3,000 रुपये तथा सड़क पर अतिक्रमण करने पर 2000 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया*
*नगर निगम द्वारा नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की गई है कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में निगम का सहयोग करें, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं, प्रतिबंधित प्लास्टिक-पॉलीथिन का उपयोग न करें तथा निर्माण सामग्री को सड़क अथवा सार्वजनिक स्थानों पर न रखें। निगम द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावित करने वाले मामलों में आगे भी नियमित रूप से निरीक्षण एवं चालानी कार्रवाई जारी रखी जाएगी!
