उज्जैन, उज्जैन पुलिस द्वारा अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना पंवासा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को अवैध शराब का परिवहन करते गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 01.10.2026 को थाना पंवासा पुलिस टीम सर्कल भ्रमण पर थी। इसी दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि टीवीएस जुपिटर स्कूटी क्रमांक MP09 ZP 5816 पर दो व्यक्ति अवैध शराब लेकर करोदिया रोड से श्री सिंथेटिक की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पंचों को साथ लेकर जीवनपुरा खेड़ा मोड़ के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन का इंतजार किया गया।
कुछ समय पश्चात मुखबिर के बताए हुलिए अनुसार टीवीएस जुपिटर स्कूटी पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा रोककर चेक किया गया। तलाशी लेने पर स्कूटी पर रखे दो कपड़े के झोलों में अवैध शराब के क्वार्टर पाए गए।
पूछताछ में *आरोपियों ने अपना नाम नवीन पिता दिनेश उम्र 32 वर्ष, निवासी चाणक्यपुरी, देवास एवं सतीश पिता रुपसिंह उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम पटाड़ी, थाना बरोठा, जिला देवास, हाल निवासी देवास बताया*। शराब के परिवहन संबंधी वैध लाइसेंस/दस्तावेज के संबंध में पूछताछ करने पर कोई लाइसेंस होना नहीं बताया।जिस पर से थाना पंवासा में अपराध क्रमांक 280/2026, धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विवेचना में लिया गया है।
🔹*जप्त मश्रुका* –
– 245 क्वार्टर देशी प्लेन शराब
– 80 क्वार्टर लंदन व्हिस्की
– कुल 325 क्वार्टर / 58 बल्क लीटर शराब
– कुल कीमत ₹31,975
– 01 टीवीएस जुपिटर स्कूटी क्रमांक MP09 ZP 5816
🔹 *सराहनीय भूमिका*:
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि गमर मंडलोई, सउनि सावित्री कटारा, प्रआर 1286 शेखर हरियाला, आर 1218 पंकज एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।