शहर में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु उज्जैन पुलिस का पैदल फ्लैग मार्च

उज्जैन, शहर में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उज्जैन पुलिस द्वारा आज विभिन्न थाना क्षेत्रों में पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च में जिला पुलिस बल एवं RAF के जवान शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों द्वारा प्रमुख मार्गों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन को शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था कायम रखने में पुलिस का सहयोग करने का संदेश दिया गया।

उज्जैन पुलिस द्वारा शहर में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए लगातार सतर्कता बरतते हुए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।