उज्जैन, उज्जैन जिले में चोरी एवं नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 07.09.2026 को चामुंडामाता चौराहा स्थित अल्लाह करीम मस्जिद में अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपी द्वारा मस्जिद में लगे ए.सी. की तांबे की गैस पाइप लाइन, जिसकी लंबाई लगभग 40 फीट एवं वजन करीब 4-5 किलोग्राम था, को तोड़कर निकाल लिया गया था। साथ ही छत पर लगी पानी की टंकियों में पानी ठंडा करने के लिए लगाए गए ए.सी. की तांबे की पाइप की दो कॉइल भी तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया था।मस्जिद के सचिव की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 118/2026, धारा 303(2), 305(ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में आरोपी की तलाश हेतु सीएसपी कोतवाली श्री संजू चौहान एवं थाना प्रभारी कोतवाली श्री दीनबंधु सिंह तोमर के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा मुखबिर सूचना एवं तकनीकी जानकारी के आधार पर *आरोपी शादाब उर्फ खलीफा पिता अब्दुल, उम्र 26 वर्ष, निवासी जुना सोमवारिया, उज्जैन, हाल मुकाम अहमद नगर, मदरसे के पास, आगर रोड, थाना चिमनगंज, उज्जैन को आगर रोड स्थित रेलवे क्वार्टर के पास से गिरफ्तार* किया गया।
आरोपी से पूछताछ एवं उसकी निशानदेही पर उसके कब्जे से मस्जिद से चोरी की गई लगभग 5-6 किलोग्राम ए.सी. की तांबे की गैस पाइप, अनुमानित कीमत करीब ₹9,000/- बरामद कर जप्त की गई। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
🔴 *आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड*-
गिरफ्तार आरोपी शादाब उर्फ खलीफा आदतन अपराधी है। आरोपी के विरुद्ध उज्जैन शहर के विभिन्न थानों में चोरी एवं नकबजनी के 04 से अधिक अपराध दर्ज हैं। आरोपी द्वारा पूर्व में तोपखाना क्षेत्र स्थित मस्जिद में भी चोरी की वारदात करना पाया गया है।
🔴 *सराहनीय भूमिका*-
आरोपी की गिरफ्तारी एवं चोरी का मशरूका बरामद करने में थाना प्रभारी श्री दीनबंधु सिंह तोमर, उनि गोपाल सिंह राठौर, आर. हेमराज एवं आर. ऋषिकेश तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।