आम के पेड़ो को स्थांतरित कर बचाने का प्रयास किया गया

उज्जैन, निर्माण कार्य के चलते प्रभावित हो रहे आम के पेड़ों को काटने के बजाय उन्हें सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर बचाने का प्रयास किया गया। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए गए इस प्रयास के तहत पेड़ों को सावधानीपूर्वक उखाड़कर दूसरी जगह रोपित किया गया, ताकि उनका संरक्षण हो सके और हरियाली भी बनी रहे। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि महानगर उज्जैन,पर्यावरण प्रेमी परिवार, वसुंधरा हरियाली महोत्सव समिति, शिव केवट जी,सुनील कुमार लालावत जी (आई टी आई उज्जैन ) एवं अल्कापुरी के रहवासी सदस्यों द्वारा लक्ष्मी नगर चौराहे पर रोड निर्माण में हटाए गए एक पीपल जिसकी जानकारी(मनीष जी शुक्ला उज्जैन वाले ग्रुप द्वारा प्राप्त) एवं कल हटने वाले चार आम के पेड़ो को समाज जन के सामूहिक प्रयास से स्थांतरित कर बचाने का प्रयास किया गया !

वन है तो कल है

पीपल के पेड़ की सुरक्षा की व्यवस्था सुनील कुमार जी लालावत (आई टी आई उज्जैन) एवं आम के पेड़ो की देखभाल अल्कापुरी रहवासियों (वैभव दुबे जी (वाइल्ड लाइफ प्रोफेशनल), प्रमोद सक्सेना जी द्वारा की जाएगी!