फोटो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

उज्जैन, उज्जैन जिले में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम व त्वरित निकाल हेतु निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री करणदीप सिंह (भापुसे) एवं एसडीओपी महिदपुर श्री ज़ेंडेन लिंगज़ेरपा (भापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महिदपुर निरीक्षक अशोक पाटीदार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा बालिका के साथ दुष्कर्म के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

🔹 *घटना का संक्षिप्त विवरण*-
दिनांक 05.10.2026 को थाना महिदपुर क्षेत्र निवासी पीड़िता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी शुभम सिंह, पिता जालम सिंह उम्र 21 वर्ष,निवासी चितावद, थाना महिदपुर, जिला उज्जैन द्वारा वर्ष 2025 से फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया जा रहा था।

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना महिदपुर में अपराध क्रमांक 410/2026, धारा 78(2), 64(2)(m), 3(5) बीएनएस एवं धारा 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

🔹 *आरोपी की गिरफ्तारी एवं वैधानिक कार्यवाही*-
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी महिदपुर द्वारा पुलिस टीम गठित कर आरोपी शुभम सिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय महिदपुर के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे उपजेल महिदपुर में निरुद्ध कराया गया।

🔹 *सराहनीय भूमिका*-
थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाटीदार, उपनिरीक्षक एन.एस. कनेश, उपनिरीक्षक योगिता उपाध्याय (नागदा), आरक्षक 1435 राघव, आरक्षक 1081 समरथ पाटीदार, महिला आरक्षक दीपिका परिहार एवं सैनिक 1220 महेंद्र सिंह सहित थाना महिदपुर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।