सोशल मीडिया के माध्यम से युवती का पीछा कर लगातार परेशान करने वाला आरोपी इंदौर से गिरफ्तार

उज्जैन,उज्जैन जिले में महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना पंवासा पर फरियादिया निवासी तेली चौक, जूनी ताजपुर, जिला उज्जैन द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी उदय मैहरु, निवासी आराधना नगर, इंदौर, दिनांक 10.04.2025 से सोशल मीडिया के माध्यम से उसका लगातार पीछा कर उसे परेशान कर रहा है। आरोपी द्वारा अलग-अलग इंस्टाग्राम आईडी बनाकर मैसेज एवं स्वयं के वीडियो भेजे जा रहे थे। साथ ही मोबाइल नंबर के माध्यम से भी लगातार मैसेज कर फरियादिया को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना पंवासा में अपराध धारा 78(1)(2)(3) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना पंवासा पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यो की सहायता से आरोपी की तलाश हेतु इंदौर रवाना होकर आराधना नगर क्षेत्र से *आरोपी उदय पिता मनीष, उम्र 22 वर्ष, निवासी इंदौर को अभिरक्षा में लिया गया*। आरोपी से प्रकरण के संबंध में पूछताछ की गई जिसमें आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय है कि फरियादिया के साथ पूर्व में भी छेड़छाड़ की घटना के संबंध में आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज हुआ था। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

🟣 *सराहनीय भूमिका*
एसओ. श्री गमर मंडलोई, सउनि अशोक राव, प्र आर अनिल पाल, आर पंकज की मुख्य भूमिका रहीं।