शादी का झांसा देकर अनैतिक कार्य करने एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन,उज्जैन पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना देवासगेट पुलिस द्वारा महिला के साथ अनैतिक कार्य करने वाले फरार ईनामी आरोपी को हिरासत में लेने में सफलता प्राप्त हुई है।

थाना देवास गेट पर दिनांक 14.03.2026 को फरियादिया उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम बोलिया, तहसील गरोठ, जिला मंदसौर (म.प्र.), हाल निवासी जयपुर (राजस्थान) द्वारा आरोपी कमल कुमार मीणा, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम जस्टाना, थाना बौंली, जिला सवाई माधोपुर (राजस्थान) के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

फरियादिया द्वारा रिपोर्ट में बताया गया कि जून 2023 में जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन पर उसकी पहचान आरोपी कमल कुमार मीणा से हुई थी। दोनों के बीच मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान होने के बाद बातचीत होने लगी। जान-पहचान बढ़ने पर आरोपी ने दिनांक 06.09.2025 को फरियादिया को उज्जैन बुलाया तथा चन्द्रगुप्त होटल में शादी करने का झांसा देकर उसके साथ अनैतिक कार्य किया। बाद में आरोपी द्वारा शादी करने से इंकार कर फरियादिया से बातचीत बंद कर दी गई तथा घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना देवासगेट में अपराध क्रमांक 21/2026, धारा 64(2)(M), 351(3) एवं 69 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में आरोपी की तलाश के दौरान उसका पता नहीं चलने पर पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹5,000/- का ईनाम घोषित किया गया था। थाना देवासगेट पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास करते हुए दिनांक 21.10.2026 को *आरोपी कमल कुमार मीणा, पिता लट्टूलाल मीणा, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम जस्टाना, थाना बौंली, जिला सवाई माधोपुर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया* गया।

▪️*सराहनीय भूमिका :-*
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेन्द्र बहादुरसिंह परिहार, सउनि रामेश्वर धानक, प्रधान आरक्षक 337 नागेन्द्रसिंह, आरक्षक 1384 जितेन्द्रसिंह एवं महिला आरक्षक 1146 सोनू दड़िया की सराहनीय भूमिका रही।