मारपीट एवं जानलेवा हमले के प्रकरण में तीन आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन, थाना पंवासा क्षेत्रांतर्गत ग्राम ताजपुर के मुल्तानीपुरा में पानी के चेंबर को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट की घटना हुई। आरोपियों द्वारा फरियादी पक्ष के साथ गाली-गलौज कर लोहे की रॉड एवं डंडे से हमला किया गया, जिसमें कई व्यक्तियों को चोटें आईं। घायलों को उपचार हेतु सिविल अस्पताल, चरक भवन, उज्जैन में भर्ती कराया गया।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पंवासा में अपराध क्रमांक 266/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(अ), 115(2), 351(3), 3(5) में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान धारा 109(1) बीएनएस का इजाफा किया गया।

प्रकरण में थाना पंवासा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर मक्सी रोड स्थित ओम पाटीदार के वेयरहाउस के पास खेत के कच्चे रास्ते एवं झाड़ियों से दो लोहे की रॉड (पाइप) एवं एक बांस का डंडा बरामद कर नियमानुसार जप्त किया गया। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

*🔹गिरफ्तार आरोपियों के नाम*

1. रेहान उर्फ बिट्टू, पिता रईस खां, उम्र 25 वर्ष।
2. फरहान उर्फ चिकू, पिता रईस खां, उम्र 24 वर्ष।
3. रईस खां, पिता छोटे खां, उम्र 50 वर्ष।

तीनों निवासी मुल्तानीपुरा, ग्राम ताजपुर, जिला उज्जैन।

*🔹जप्त सामग्री*

* दो लोहे की रॉड (पाइप)।
* एक बांस का डंडा।

*🔹उज्जैन पुलिस की अपील*

उज्जैन पुलिस आमजन से अपील करती है कि आपसी विवादों का समाधान शांतिपूर्ण एवं कानूनी तरीके से करें। कानून हाथ में लेने से बचें तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

*🔹सराहनीय भूमिका*
उप निरीक्षक गमर सिंह मण्डलोई थाना प्रभारी पंवासा, सउनि संतोष राव, प्र.आर. शेखर हरियाला, आर अमर, म.आर. सुनीता
उज्जैन पुलिस — अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, आमजन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध।