उज्जैन, उज्जैन पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पंवासा पुलिस ने तत्परता एवं सतत प्रयासों से तलवार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के प्रकरण में करीब एक वर्ष से फरार आरोपी को जिला देवास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तलवार भी जप्त की है।
थाना पंवासा पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए तलवार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के प्रकरण में करीब एक वर्ष से फरार आरोपी राहुल मालवीय, निवासी गलपुरा, निमनवासा, उज्जैन को जिला देवास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की तलवार भी जप्त की है।
दिनांक 01.03.2025 को फरियादी विजय कुमार सोलंकी, निवासी गलपुरा, निमनवासा, उज्जैन ने थाना पंवासा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी राहुल मालवीय ने उसके घर के सामने शराब पीने के लिए रुपये मांगे। रुपये देने से मना करने पर आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए तलवार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पंवासा में अपराध क्रमांक 98/2025, धारा 308(4), 296, 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना पंवासा पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जिला देवास के शंकरगढ़-बरोठा रोड स्थित एक ढाबे से आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर उसके किराये के मकान, निमनवासा, उज्जैन से घटना में प्रयुक्त लोहे की तलवार विधिवत जप्त की गई।
🔹सराहनीय भूमिका: उनि गमर सिंह मण्डलोई थाना प्रभारी पंवासा, प्र.आर. 618 अनिल पाल एवं आर. 1218 पंकज पाटीदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।