उज्जैन के लालपुर फाटक पर 28 से 30 अक्टूबर तक रात्रि में सड़क यातायात रहेगा बंद

उज्जैन,पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के विक्रम नगर–कड़छा रेलवे स्टेशन खंड के मध्य स्थित समपार फाटक क्रमांक-07 (लालपुर फाटक), उज्जैन पर डामरीकरण एवं ट्रैक मरम्मत का अति आवश्यक कार्य किया जाना है।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दिनांक 28 अक्टूबर 2026 से 30 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन रात्रि 10:00 बजे से सुबह 06:00 बजे तक समपार फाटक क्रमांक-07 को सड़क यातायात के लिए बंद रखा जाएगा।

रेलवे द्वारा यात्रियों एवं आम नागरिकों से अनुरोध किया जाता है कि उक्त अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें!