उज्जैन,शहरवासियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम की टीम द्वारा गुरुवार देर रात फ्रीगंज क्षेत्र में जर्जर एवं गिराऊ भवन को हटाने की कार्रवाई की गई। रात 3 बजे भी अलर्ट मोड पर सक्रिय नगर निगम की टीम ने गुरुद्वारे के सामने धनवंतरी मार्ग स्थित अत्यंत जर्जर एवं जीर्ण-शीर्ण भवन को पोकलेन मशीन की सहायता से हटाया*
*उक्त भवन मुकुल चोबले के नाम पर था। नगर निगम द्वारा भवन की खतरनाक स्थिति को देखते हुए पूर्व में ही भवन स्वामी को नोटिस जारी कर सूचित किया गया था। साथ ही भवन पर सूचना फ्लेक्स भी लगाए गए थे, जिनके माध्यम से भवन की जर्जर एवं खतरनाक स्थिति के संबंध में चेतावनी दी गई थी*
*शहर में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी भी संभावित दुर्घटना की आशंका को रोकने के उद्देश्य से नगर निगम की टीम ने देर रात मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया गया ताकि यातायात एवं आवागमन बाधित न हो*
*उक्त कार्रवाई भवन अधिकारी श्री लक्ष्मण प्रसाद साहू, सहायक यंत्री श्री अर्जुन राजपूत एवं भवन निरीक्षक श्री आनंद परमार के नेतृत्व में नगर निगम की रिमूवल गैंग द्वारा की गई!
