1 नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक सुबह 10 बजे से संचालित होंगे सभी आंगनवाड़ी केंद्र

उज्जैन, शीत ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा उज्जैन जिले में संचालित समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, उज्जैन द्वारा जारी आदेशानुसार जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन आगामी 1 नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक प्रातः 9 बजे के स्थान पर प्रातः 10 बजे से किया जाएगा।

यह व्यवस्था शीत ऋतु की अवधि को ध्यान में रखते हुए लागू की गई है। निर्धारित अवधि के दौरान जिले के समस्त आंगनवाड़ी केंद्र परिवर्तित समय-सारणी के अनुसार संचालित होंगे।