हत्या एवं आपराधिक षड्यंत्र के मामले में आजीवन कारावास से दंडित फरार सजायाब वारंटी गिरफ्तार

उज्जैन, पुलिस अधीक्षक उज्जैन के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आलोक शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री संजू चौहान के निर्देशन में थाना प्रभारी महाकाल निरीक्षक श्री गगन बादल के नेतृत्व में महाकाल पुलिस टीम द्वारा हत्या एवं आपराधिक षड्यंत्र के गंभीर मामले में आजीवन कारावास से दंडित फरार सजायाब वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

*🔹घटना का विवरण*

माननीय न्यायालय श्री ए.के. गुप्ता, अपर सत्र न्यायाधीश, उज्जैन द्वारा प्रकरण क्रमांक 63/2020, अपराध क्रमांक 630/2019, धारा 302, 120-बी भादवि में आरोपी संजय उर्फ संजू धुर्वे निवासी गांधीनगर, इंदौर को दिनांक 25.09.2024 को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया गया था।

आरोपी सजा सुनाए जाने के बाद से फरार चल रहा था। आरोपी को सजा भुगताने हेतु माननीय न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। उक्त वारंट की तामीली करते हुए थाना महाकाल पुलिस टीम द्वारा आरोपी संजय उर्फ संजू धुर्वे को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

*🔹गिरफ्तार आरोपी*

1. संजय उर्फ संजू धुर्वे, निवासी गांधीनगर, इंदौर।

*🔹सराहनीय भूमिका*

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री गगन बादल, उपनिरीक्षक श्री चंद्रभान सिंह, आरक्षक क्रमांक 1616 अरविंद पाटीदार एवं आरक्षक क्रमांक 685 शशांक बनाफर की सराहनीय भूमिका रही।