₹10,000 की इनामी महिला स्थायी वारंटी गिरफ्तार, NDPS एक्ट के प्रकरण में 03 वर्षों से थी फरार

उज्जैन, पुलिस अधीक्षक उज्जैन के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आलोक शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री संजू चौहान के निर्देशन तथा थाना प्रभारी महाकाल निरीक्षक श्री गगन बादल के नेतृत्व में फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत महाकाल पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए NDPS एक्ट के प्रकरण में वर्ष 2023 से फरार ₹10,000 की इनामी महिला स्थायी गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

*🔹प्रकरण का विवरण :*

माननीय न्यायालय जेएमएफसी श्रीमती अंकिता पलास, उज्जैन द्वारा थाना महाकाल के अपराध क्रमांक 075/2014, प्रकरण क्रमांक 4647/14, धारा 8/21 NDPS एक्ट में जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंट की वारंटी रुबीना उर्फ नम्मो उर्फ नन्नो पति बबला कुरैशी, उम्र 35 वर्ष, निवासी नजमा आपा का मकान, बेगमबाग, हाल निवासी अहमद नगर, उज्जैन वर्ष 2023 से फरार चल रही थी।

वारंटी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में महाकाल पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए उक्त महिला वारंटी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

*🔹गिरफ्तार वारंटी :*

रुबीना उर्फ नम्मो उर्फ नन्नो पति बबला कुरैशी, उम्र 35 वर्ष, निवासी नजमा आपा का मकान, बेगमबाग, हाल निवासी अहमद नगर, उज्जैन।

*🔹सराहनीय भूमिका :*

निरीक्षक गगन बादल,
प्रआर 1129 शैलेष योगी,
प्रआर 422 गोपाल,
प्रआर 1420 वासुदेव,
आरक्षक 1616 अरविंद पाटीदार,
महिला आरक्षक 1989 सरिता विश्वकर्मा,
थाना महाकाल, उज्जैन।