उज्जैन, पुलिस अधीक्षक उज्जैन के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गुरु प्रसाद परासर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री भारत यादव के निर्देशन तथा थाना प्रभारी घट्टिया श्री करण खोवाल के नेतृत्व में जिले में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पानबिहार पुलिस चौकी द्वारा ग्राम रनाहेड़ा में लगभग 04 माह पूर्व हुए गोलीकांड के प्रकरण में फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
*🔹घटना का विवरण*
लगभग 04 माह पूर्व ग्राम रनाहेड़ा में मुख्य आरोपी विकास आंजना अपने साथियों के साथ फरियादी के घर पहुंचा था। जहां आरोपी द्वारा देशी कट्टे से हवाई फायरिंग की गई तथा फरियादी की भतीजी को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया गया था। घटना के संबंध में फरियादी की रिपोर्ट पर थाना घट्टिया की पानबिहार पुलिस चौकी पर मुख्य आरोपी विकास आंजना एवं अन्य आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य तथ्यों के आधार पर प्रकरण में मुख्य आरोपी के भाई राजेश पिता निर्भय सिंह निवासी ग्राम धूलमहु की संलिप्तता सामने आई थी। घटना के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था।
*🔹पुलिस की कार्रवाई*
पानबिहार पुलिस चौकी का प्रभार संभालने के पश्चात चौकी प्रभारी श्री प्रवेश जाटव द्वारा फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय कर विशेष प्रयास किए गए। इसी क्रम में पुलिस टीम को आरोपी राजेश के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बीती रात्रि आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296(b), 351(3), 125, 3(5) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध है।
*🔹सराहनीय भूमिका*
उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी पानबिहार श्री प्रवेश जाटव, प्रधान आरक्षक तैय्यब अली, आरक्षक पवन शर्मा, बद्रीलाल मालवीय एवं सुनील मालवीय की सराहनीय भूमिका रही।