उज्जैन, त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उज्जैन पुलिस पूरी सतर्कता और दृढ़ता के साथ कार्य कर रही है। दीपावली पर्व पर आतिशबाजी के पटाखों के अवैध भंडारण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से उज्जैन पुलिस द्वारा लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक उज्जैन के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आलोक शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री संजू चौहान के निर्देशन में थाना खाराकुआं पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से पटाखों का विक्रय कर रहे दो आरोपियों को पकड़ा गया।
*🔹कार्यवाही का विवरण :*
दिनांक 05.11.2026 को थाना खाराकुआं पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ढाबा रोड, गेबी साहब के आसपास कुछ व्यक्तियों द्वारा हाथ ठेलों पर कपड़ों में छिपाकर बिना वैध लाइसेंस के अवैध रूप से आतिशबाजी के पटाखों का विक्रय किया जा रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। इस दौरान खत्रीवाड़ा गली के पास एवं ढाबा रोड क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर पटाखों का विक्रय करते हुए दो व्यक्तियों को पकड़ा गया।
पहले प्रकरण में आरोपी अरविंद पिता जगदीश कुचबंदिया, उम्र 26 वर्ष, निवासी भोपाल नाका, आस्था (हाल मुकाम ढाबा रोड, उज्जैन) के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के फुलझड़ी, अनार, चकरी, लहसुन बम, लड़ी, टिकड़ी, रॉकेट, बुलेट साउंड आदि आतिशबाजी के पटाखे, अनुमानित कीमत ₹10,000 जब्त किए गए।
वहीं दूसरे प्रकरण में आरोपी हरी गुप्ता पिता रामचंद्र गुप्ता, उम्र 60 वर्ष, निवासी ढाबा रोड, श्रीनाथ मंदिर के पास, उज्जैन के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के फुलझड़ी, अनार, चकरी, लहसुन बम, लड़ी, टिकड़ी, रॉकेट, बुलेट साउंड, कचरा बम आदि पटाखे, अनुमानित कीमत ₹11,000 जब्त किए गए।
दोनों आरोपियों द्वारा बिना वैध लाइसेंस के पटाखों का विक्रय किया जाना पाए जाने पर उनके विरुद्ध धारा 287 बीएनएस एवं धारा 5/9(ख) विस्फोटक अधिनियम, 1884 के तहत पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त कार्रवाई में थाना खाराकुआं के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।
उज्जैन पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दीपावली पर्व के दौरान अवैध रूप से पटाखों के भंडारण एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।