उज्जैन, स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025-26 के अंतर्गत राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन का भी चयन हुआ है। इस उपलब्धि के तहत राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने हेतु मंगलवार को महापौर श्री मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव, निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सत्यनारायण चौहान, सीवरेज प्रभारी श्री प्रकाश शर्मा तथा निगम अधिकारी दिल्ली के लिए रवाना हुए*
*उज्जैन नगर निगम द्वारा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने, कचरा प्रबंधन, सफाई व्यवस्था एवं नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सफाई मित्रों की मेहनत, निगम अधिकारियों-कर्मचारियों के समर्पण एवं शहरवासियों के सहयोग से उज्जैन ने स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है*
*राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार हेतु उज्जैन का चयन होना संपूर्ण शहर के लिए गौरव और सम्मान का विषय है। यह उपलब्धि स्वच्छ एवं सुंदर उज्जैन के निर्माण में जुटे सभी सफाई मित्रों, निगमकर्मियों एवं नागरिकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है!