अपहृत नाबालिग बालिका को 24 घंटे के भीतर किया दस्तयाब

उज्जैन, उज्जैन जिले में अपहृत बालक-बालिकाओं की त्वरित दस्तयाबी हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे है इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री करणदीप सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर श्री महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़नगर निरीक्षक एन.बी.एस. परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने

🔴 *पुलिस कार्यवाही*-
दिनांक 09.11.2026 को फरियादी द्वारा थाना बड़नगर पर अपनी नाबालिग पुत्री के बिना बताए घर से कहीं चले जाने की सूचना दी गई थी। सूचना पर थाना बड़नगर में अपराध क्रमांक 595/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर बालिका की तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार तलाश एवं दबिश दी गई। इसी दौरान दिनांक 10.11.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम बिरमावल पहुंची, जहां से नाबालिग बालिका को बाल अपचारी के कब्जे से सकुशल दस्तयाब किया गया।

बालिका को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया तथा बाल अपचारी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

🔴 *सराहनीय भूमिका*-
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एन.बी.एस. परिहार, उपनिरीक्षक सुनील परमार, उपनिरीक्षक चांदनी पाटीदार, म.प्र.आर. 1376 सीमा सिंगाड़, आरक्षक 226 महेश मौर्य एवं सैनिक 635 गोवर्धन डाबी की सराहनीय भूमिका रही।