10 लाख रुपये कीमत की MD ड्रग्स जब्त, 60 वर्षीय महिला सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन, मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, खरीद-फरोख्त एवं वितरण पर अंकुश लगाने हेतु संचालित अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देशन में उज्जैन पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनस्वी शर्मा एवं डीएसपी श्री भारत सिंह यादव के मार्गदर्शन में पानबिहार पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम तथा थाना जीवाजीगंज पुलिस द्वारा अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 118 ग्राम अवैध MD ड्रग्स जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

*🔹 थाना घट्टिया (पानबिहार चौकी) एवं क्राइम ब्रांच – 100 ग्राम MD ड्रग्स जब्त, 60 वर्षीय महिला गिरफ्तार।*

पानबिहार पुलिस द्वारा दिनांक 11.11.2026 की देर रात्रि गरोठ हाईवे के समीप पानबिहार-बच्चूखेड़ा रोड पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पानबिहार की तरफ से उज्जैन की ओर जा रही स्कूटी सवार महिला को रोककर तलाशी ली गई।

स्कूटी की डिक्की की तलाशी लेने पर उसमें से 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹10 लाख है।

पूछताछ में महिला ने अपना नाम नजमा पति शब्बीर खान, उम्र 60 वर्ष, निवासी आगर नाका, उज्जैन बताया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी महिला का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है तथा वह इंदौर में NDPS एक्ट के प्रकरण में 10 वर्ष की सजा काट चुकी है।

पूछताछ में महिला ने उक्त MD ड्रग्स ताल, जिला रतलाम निवासी नय्यूम खान से लाना बताया है। पुलिस द्वारा मादक पदार्थ विधिवत जब्त कर आरोपी महिला के विरुद्ध धारा 8/12 NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ कर मादक पदार्थ की सप्लाई के स्रोत एवं नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

*🔹 थाना जीवाजीगंज पुलिस – 18 ग्राम MD ड्रग्स जब्त, 01 आरोपी गिरफ्तार।*

थाना जीवाजीगंज पुलिस द्वारा दिनांक 12.11.2026 को थाना क्षेत्रांतर्गत गढ़कालिका-विक्रांत भैरव मार्ग पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ग्रे-भूरे रंग की बिना नंबर प्लेट वाली एक्सेस स्कूटी को रोककर चेक किया गया।

स्कूटी की तलाशी लेने पर उसकी डिक्की से 18 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स बरामद हुआ।

पुलिस द्वारा आरोपी सईद खान पिता छोटे खां, निवासी जूनासोमवारिया, उज्जैन को तत्काल अभिरक्षा में लेकर मादक पदार्थ एवं घटना में प्रयुक्त एक्सेस स्कूटी जब्त की गई।

आरोपी के विरुद्ध थाना जीवाजीगंज पर अपराध क्रमांक 320/12.11.2026, धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*🔷 दोनों कार्रवाइयों में जब्त मादक पदार्थ एवं संपत्ति का विवरण*

🔹 थाना घट्टिया (पानबिहार चौकी)
MD ड्रग्स – 100 ग्राम
अनुमानित कीमत – ₹10,00,000/-

🔹 थाना जीवाजीगंज
MD ड्रग्स – 18 ग्राम

*🔷 कुल कार्रवाई का विवरण*

🔹 कुल MD ड्रग्स – 118 ग्राम
🔹 कुल गिरफ्तार आरोपी – 02
🔹 जब्त वाहन – 02 स्कूटी

*🔹 सराहनीय भूमिका – पानबिहार पुलिस एवं क्राइम ब्रांच*

थाना प्रभारी करण खोवाल, चौकी प्रभारी प्रवेश जाटव, सउनि रमाकांत मीणा, प्रआर राजेंद्र राठौड़, आरक्षक पवन शर्मा, महिला आरक्षक हेमलता बैरागी एवं सैनिक विक्रम।

क्राइम ब्रांच टीम –
डीएसपी योगेश सिंह तोमर (प्रभारी क्राइम शाखा), निरीक्षक प्रतीक यादव, प्रआर प्रेम समरवाल, प्रआर कुलदीप भारद्वाज, प्रआर सोमेंद्र दुबे, प्रआर रूपेश बिडवान, आरक्षक अनिल पंचोली, आरक्षक गुलशन चौहान, आरक्षक राहुल पांचाल एवं आरक्षक उदित नागर।

*🔹 सराहनीय भूमिका – थाना जीवाजीगंज पुलिस*

निरीक्षक प्रतीक शर्मा (थाना प्रभारी जीवाजीगंज), सउनि यशवंत कछवाया, आरक्षक 126 शंकर सिंह एवं आरक्षक 16 पवन कुसमारिया।

उज्जैन पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं खरीद-फरोख्त में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार की सप्लाई चेन पर प्रभावी प्रहार कर उसे समाप्त करना, युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना तथा समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाना है।

*🔹 उज्जैन पुलिस की अपील*

आमजन से अपील है कि जिले में कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, खरीद-फरोख्त अथवा वितरण की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।