उज्जैन, दिनांक 11.11.2026 को फरियादिया सरिता पति ताराचन्द्र सैर, उम्र 45 वर्ष, निवासी अशोक कॉलोनी, बिरलाग्राम द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 09.11.2026 को उनकी बालिका के जन्मदिन मनाने की बात को लेकर पड़ोस में रहने वाले विजय जिनवाल से विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते दिनांक 11.11.2026 को शाम करीब 07:00 बजे विजय जिनवाल अपने चार अन्य साथियों के साथ लकड़ी के डंडे एवं लोहे का हथौड़ा लेकर फरियादिया के घर पहुंचा तथा घर में घुसकर फरियादिया, उनके पति, सास एवं दोनों बालिकाओं के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और घर में तोड़फोड़ की। आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई, जिससे परिवार के सदस्यों को चोटें आईं।
फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना बिरलाग्राम में अपराध क्रमांक 334/26, धारा 331(6), 324(4), 115(2), 296-A, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उज्जैन के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री करनदीप सिंह के निर्देशन में, नगर पुलिस अधीक्षक नागदा श्री कमल निगवाल के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बिरलाग्राम उप निरीक्षक जितेन्द्र पाटीदार द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु रवाना की गई।
बिरलाग्राम पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी विजय जिनवाल सहित कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपियों के कब्जे/निशानदेही से घटना में प्रयुक्त 01 लोहे का हथौड़ा एवं 02 लकड़ी के डंडे जप्त किए गए। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें उप जेल खाचरौद भेजा गया। प्रकरण में फरार अन्य 02 आरोपियों की तलाश जारी है।
*🔹 गिरफ्तार आरोपी:*
1. विजय जिनवाल पिता बाबूलाल, उम्र 47 वर्ष, निवासी बीसीआई क्लब के पास, अशोक कॉलोनी, बिरलाग्राम, हाल मुकाम एल/4 गोकुलधाम सिटी, पालिया, थाना सांवेर, जिला इंदौर।
2. मुकेश पिता काशीराम भारती, उम्र 52 वर्ष, निवासी 54 अक्षय नगर, नानाखेड़ा, थाना नीलगंगा, उज्जैन।
3. अमन पिता मुकेश भारती, उम्र 27 वर्ष, निवासी 54 अक्षय नगर, नानाखेड़ा, थाना नीलगंगा, उज्जैन।
*🔹 जप्त मश्रुका: घटना में प्रयुक्त 01 लोहे का हथौड़ा एवं 02 लकड़ी के डंडे।*
*🔹 सराहनीय भूमिका*
थाना प्रभारी बिरलाग्राम उनि जितेन्द्र पाटीदार, उनि शांतिलाल मौर्य, प्र.आर. 294 गणेश पाल, प्र.आर. 834 रमन कुमार, प्र.आर. रामेश्वर पटेल, प्र.आर. 1099 संग्राम सिंह, प्र.आर. 443 नरेन्द्र सिंह सिसोदिया, आर. 766 सौरभ सिंह, आर. 1271 संदीप यादव, आर. 1531 नटवर सिंह, आर. 2045 रोहित साहू, आर. 58 सौदागर जाट, आर. 1809 अंकित पांचाल, आर. 287 आनंद सिंह, आर. 575 अर्पित कायस्थ, सैनिक नीलम एवं नसुस समिति सदस्य की सराहनीय भूमिका रही।
उज्जैन पुलिस संदेश: आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उज्जैन पुलिस सदैव प्रतिबद्ध है। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध त्वरित और प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।