गौवंश तस्करी का प्रयास विफल, 09 गौवंश एवं पिकअप वाहन जब्त, 02 आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन,जिले में अपराधों की रोकथाम एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री करनदीप सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खाचरौद श्रीमती आकांक्षा बेछोटे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भाटपचलाना श्री सतेंद्र सिंह चौधरी एवं उनकी टीम द्वारा गौवंश की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए रात्रि में गौवंश को वध हेतु परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

*🔹घटना का विवरण –*

दिनांक 14.11.2026 की रात्रि में भाटपचलाना पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना एवं सतत निगरानी के आधार पर ग्राम मलोड़ा से एक महिंद्रा पिकअप वाहन क्रमांक MP-13 GB-4280 में 09 नग गौवंश के बछड़ों को क्रूरतापूर्वक भरकर वध हेतु बदनावर की ओर ले जा रहे दो आरोपियों को पकड़ा गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान ईश्वरलाल पिता सीताराम पाटीदार निवासी ग्राम मलोड़ा, थाना भाटपचलाना एवं राकेश पिता हाकम बंजारा निवासी ग्राम नवादा, थाना उन्हेल के रूप में हुई।

पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से 09 नग गौवंश के बछड़े एवं तस्करी में प्रयुक्त महिंद्रा पिकअप वाहन क्रमांक MP-13 GB-4280 जब्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना भाटपचलाना में अपराध क्रमांक 473/2026 धारा 4, 6/9 मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 एवं धारा 11(1)(घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

*🔹सराहनीय भूमिका –*

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी भाटपचलाना श्री सतेंद्र सिंह चौधरी, सउनि सज्जन सिंह बुंदेला, प्रधान आरक्षक अमर सिंह, प्रधान आरक्षक हरगोविंद सिंह, आरक्षक भोलाराम ओसारी, मुकेश नागर, सैनिक कृष्णा धाकड़ एवं सैनिक अजयपाल सिंह की सराहनीय भूमिका रही।