रुपये मांगकर मारपीट एवं चाकू से हमला करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

उज्जैन, थाना चिमनगंज मंडी पर दिनांक 21.08.2026 को फरियादी मिथुन भालसे निवासी कार्तिक नगर, पंचकोषीय मार्ग, उज्जैन द्वारा उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने घर के बाहर कुत्ते को घुमा रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला आरोपी जय प्रजापत वहां आया तथा शराब पीने के लिए फरियादी रुपये की मांग करने लगा। फरियादी द्वारा रुपये देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए लोहे के पाइप एवं चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आए फरियादी के पुत्र गौरव भालसे पर भी आरोपी ने चाकू से वार किया, जिससे उसके दाहिने हाथ में चोट आई। घटना के दौरान बीच-बचाव करने आए पड़ोसियों एवं फरियादी की पत्नी को आरोपी ने जान से खत्म करने की धमकी भी दी।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना चिमनगंज मंडी पर अपराध क्रमांक 595/2026 धारा 119(1), 115(2), 296(ए), 351(3) बी.एन.एस. के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

🔹*पुलिस कार्यवाही*–
प्रकरण की विवेचना के दौरान थाना चिमनगंज मंडी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी जय प्रजापत को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही की गई।

🔹*सराहनीय भूमिका* –
निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, थाना प्रभारी थाना चिमनगंज मंडी तथा प्रआर. 1656 राजेन्द्र सिंगाड़, आर. 1767 नरेन्द्र राणावत, आर. 394 आशुतोष एवं आर. 920 मोनेन्द्र प्रताप सिंह की सराहनीय भूमिका रही।