उज्जैन, बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन एवं उनकी पुत्री अभिनेत्री राशा टंडन ने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासन एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री आशीष फलवड़िया द्वारा दोनों अभिनेत्रियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
