उज्जैन, उज्जैन जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री करणदीप सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर श्री महेंद्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में बड़नगर पुलिस द्वारा गांजा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 किलो 175 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹75,000/- है, जब्त किया गया।
▪️*घटना का विवरण* –
दिनांक 15.11.2026 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि हलालिया फंटे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस बल द्वारा संदेह के आधार पर उसे रोककर पूछताछ की गई। उसने अपना नाम जुनेश मलिक पिता माखिजा मलिक, उम्र 22 वर्ष, निवासी पीठीआगुड़ा, थाना किरिया, जिला केंझामाल, उड़ीसा बताया।
संदेह होने पर आरोपी एवं उसके हाथ में मौजूद थैले की तलाशी ली गई, जिसमें भूरे रंग की टेप से लिपटी झाड़-पत्तियों जैसी सामग्री मिली। जांच करने पर उक्त सामग्री अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर उसने गांजा उड़ीसा से लाकर बड़नगर क्षेत्र में बिक्री हेतु लाना बताया।
पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से कुल 02 किलो 175 ग्राम गांजा, अनुमानित कीमत ₹75,000/- जब्त कर थाना बड़नगर पर अपराध क्रमांक 605/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकरण में गांजा खरीदने वाले अन्य व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ एवं तलाश जारी है।
▪️*सराहनीय भूमिका*–
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र बहादुरसिंह परिहार, निरीक्षक विकास सिंह देवड़ा, सउनि सुनील देवड़ा, प्र.आर. मंगललाल मीणा, प्र.आर. राहुलसिंह राठौर, प्र.आर. हेमराज खरे, आर. महेश मोर्च, आर. अजय चौहान, आर. स्वरूप हिरवे, आर. मनोज बैरागी, सै. गोविन्द झाबी एवं सै. अमरसिंह की सराहनीय भूमिका रही।