बिजली गोदाम में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन, दिनांक 25.11.2026 को फरियादी श्री धर्मेंद्र नागर, प्रोजेक्ट मैनेजर, विंध्या टेलीलिंक्स लिमिटेड द्वारा थाना नागझिरी पर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि कंपनी के चंदेसरा स्थित बिजली गोदाम से 15 नग जीआई एंकर प्लेट चोरी हो गई हैं।

फरियादी द्वारा बताया गया कि गोदाम में चोरी होने की जानकारी सुरक्षा गार्ड से प्राप्त होने पर सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए, जिसमें गोदाम में रखी विद्युत सामग्री चोरी होने की घटना सामने आई।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नागझिरी में अपराध क्रमांक 342/2026, धारा 305 बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*🔹पुलिस की कार्यवाही :*

पुलिस अधीक्षक उज्जैन के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरु प्रसाद एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्वेता गुप्ता के निर्देशन तथा थाना प्रभारी थाना नागझिरी राकेश भारती के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम द्वारा संदेही प्रकाश जैन पिता सुरेशचंद्र जैन, उम्र लगभग 50 वर्ष, को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 15 नग जीआई एंकर प्लेट (लोहे की) बरामद कर विधिवत जप्त की गई। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

🔹गिरफ्तार आरोपी :*
1. प्रकाश जैन पिता सुरेशचंद्र जैन, उम्र लगभग 50 वर्ष।
🔹जप्त मशरूका :*
15 नग जीआई एंकर प्लेट (लोहे की)।

*🔹सराहनीय भूमिका :*

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी श्री राकेश भारती, विवेचना अधिकारी श्री ज्ञानेश्वर द्विवेदी एवं थाना नागझिरी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।