उज्जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम रघुवंशी ने बताया कि सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए नकदीरहित उपचार योजना 2025, वर्तमान में पीएम राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को किसी भी निजी अथवा शासकीय अस्पताल में 1.5 लाख रुपये तक का नकदीरहित उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
योजना के अंतर्गत दुर्घटना की तारीख से 7 दिनों तक उपचार की सुविधा मिलेगी। इसके लिए दुर्घटना के 24 घंटे के भीतर घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराना अनिवार्य है। उपचार की राशि संबंधित अस्पताल को शासन अथवा बीमा कंपनी द्वारा प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत उपचार प्रदान करने वाले अस्पताल का टीएमएस पोर्टल एवं ई-डीएआर पोर्टल पर पंजीकृत होना आवश्यक है। पुलिस द्वारा कम गंभीर मामलों में 24 घंटे तथा गंभीर मामलों में 48 घंटे के भीतर दुर्घटना की पुष्टि ई-डीएआर पोर्टल पर करना अनिवार्य है।