महिदपुर में अवैध नलकूप खनन पर कार्रवाई, बोरवेल मशीन जब्त कर FIR दर्ज

उज्जैन, जिले में कम वर्षा की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह द्वारा पूर्व से ही नलकूप खनन पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसी क्रम में महिदपुर में अवैध रूप से नलकूप खनन करते पाए जाने पर बोरवेल मशीन जब्त की गई तथा महिदपुर थाने में एफ आई आर दर्ज कराई गई।