उज्जैन, थाना चिमनगंज मंडी क्षेत्र में पशु चोरी की घटना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
दिनांक 26.11.2026 को फरियादी अनिल पिता अंबाराम, उम्र 26 वर्ष, निवासी संपत नगर, आगर रोड, उज्जैन द्वारा थाना चिमनगंज मंडी पर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 26.11.2026 को उसकी सफेद रंग की गाय घर के बाहर गली में चली गई थी। कुछ समय बाद गाय के नहीं मिलने पर फरियादी उसकी तलाश करने निकला। इसी दौरान आकाश पेट्रोल पंप के सामने भाटी की रेत खदान के पास आगर रोड पर उसे अपनी गाय एक पिकअप वाहन क्रमांक MP-13-ZH-7147 में ले जाते हुए दिखाई दी। फरियादी द्वारा वाहन को रोकने के लिए आवाज लगाने पर भी चालक नहीं रुका तथा अज्ञात व्यक्ति गाय को चोरी कर ले गए।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना चिमनगंज मंडी में अपराध क्रमांक 867/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारीगण के निर्देशन में थाना प्रभारी चिमनगंज मंडी श्री अशोक पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त आरोपियों की तलाश की गई। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कनीपुरा रोड, उज्जैन से दिनांक 26.11.2026 को दोपहर करीब 03:00 बजे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
🔹*गिरफ्तार आरोपी*–
1.दीनदयाल पिता रमेशलाल पांचाल, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम हिंगोनिया, थाना राघवी, जिला उज्जैन।
2. उमेश पिता दूले सिंह परमार, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम खुसला खेड़ी, थाना पवासा, जिला उज्जैन।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दीनदयाल गाय को पिकअप वाहन में ले जा रहा था तथा आरोपी उमेश उक्त पिकअप वाहन का मालिक है, जिसके वाहन का उपयोग घटना में किया गया था। पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक MP-13-ZH-7147 को जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
🔹*सराहनीय भूमिका*–
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी चिमनगंज मंडी श्री अशोक पाटीदार, उप निरीक्षक श्री लिबिन खेस, सहायक उप निरीक्षक श्री दिनेश वरकड़े, आरक्षक आनंद मिश्रा, आरक्षक जगदीश गहलोत एवं आरक्षक भूपेश ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।