आबकारी विभाग की टीम पर हमला एवं लूट की घटना में 03 आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन, उज्जैन जिले में असामाजिक तत्वों व गंभीर अपराधों में त्वरित वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री मनस्वी शर्मा के निर्देशन तथा एसडीओपी तराना श्री विवेक कनोडिया के मार्गदर्शन में थाना माकड़ोन पुलिस को आबकारी विभाग की टीम के शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले आरोपियों को हिरासत में लेने में सफलता प्राप्त हुई है।

🔹*घटना का संक्षिप्त विवरण*:
दिनांक 26.11.2026 को आबकारी विभाग की उप निरीक्षक रानी सिंह, आबकारी वृत्त तराना, अपने हमराह स्टाफ के साथ वरिष्ठ कार्यालय के आदेशानुसार अनुभाग तराना में गश्त पर थीं। इसी दौरान ग्राम सालनाखेड़ी में जगदीश द्वारा अवैध शराब का कारोबार किए जाने तथा उसके घर के सामने हाथ भट्टी की कच्ची शराब लेकर जाने की तैयारी में खड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ग्राम सालनाखेड़ी स्थित जगदीश के घर पहुंची, जहां जगदीश हाथ में झोला लिए खड़ा मिला। झोले की तलाशी लेने पर उसमें हाथ भट्टी की कच्ची शराब के पाउच मिले, जिनकी जप्ती की कार्रवाई की जा रही थी।

इसी दौरान जगदीश ने अपने परिजनों एवं अन्य साथियों को आवाज लगाकर बुला लिया। सभी ने एकजुट होकर आबकारी विभाग के शासकीय सेवकों पर जान से मारने की नीयत से हमला कर मारपीट की तथा शासकीय वाहनों में तोड़फोड़ की। आरोपियों द्वारा कार्रवाई के दौरान जप्त की जा रही अवैध शराब, नगदी, पर्स एवं आईडी कार्ड आदि लूटकर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई गई तथा शासकीय सेवकों को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

🔹*पुलिस कार्यवाही*-
उक्त घटना के संबंध में आबकारी उप निरीक्षक की रिपोर्ट पर थाना माकड़ोन में अपराध क्रमांक 438/26, धारा 309(6), 109(1), 191(2), 132, 121(1), 296(बी), 351(3), 324(4), 125 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना माकड़ोन पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 03 आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

🔹*गिरफ्तारआरोपीगण*:
1. जगदीश पिता रतनलाल, उम्र 43 वर्ष।
2. कुलदीप पिता जगदीश, उम्र 19 वर्ष।
3. गायत्राबाई पति जगदीश चौहान, उम्र 40 वर्ष।

🔹*सराहनीय भूमिका*:
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी माकड़ोन श्री रविन्द्र कटारे, उनि लालचंद शर्मा, उनि रामचन्द्र दलोदिया, सउनि उपेन्द्र सिंह यादव, प्रआर. 1292 सूरज यादव, आर. 1125 प्रकाशचन्द्र मेहता, आर. 246 राजेन्द्र सिंह, आर. 962 कुन्दन सिंह, आर. 971 रविन्द्र मुकाती एवं सैनिक 485 राहुल की सराहनीय भूमिका रही।