अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा बहनों को सम्मानित किया

उज्जैन, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा नगर अध्यक्ष प्रमिला यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बहनों व केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभान्वित बहनों को सम्मानित किया गया। साथ ही महिला वित्तीय सशक्तिकरण एवं अंगदान पंजीकरण भी किया गया । इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव व नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने संबोधित किया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के गरीबी हटाओ और महिला सशक्तीकरण सिर्फ नारे नहीं हैं, बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें इसे धरातल पर साकार कर रही हैं। महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में किस प्रकार लाया जाए और किस तरह से उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व करने के लिए सक्षम बनाया जाए, इसके व्यवहारिक प्रयास अगर किसी ने किए हैं, तो वह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ही हैं। भाजपा महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने का कार्य कर रही है।
इस अवसर पर निगम सभापति कलावती यादव ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें तो अपनी योजनाओं के माध्यम से प्रयास कर ही रही हैं, भाजपा के संगठन ने भी महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने के प्रयास किए हैं। इसी का परिणाम है कि आज पार्टी में जिला अध्यक्ष से लेकर मंडल अध्यक्ष और बूथ समिति के अध्यक्ष पद पर भी बड़ी संख्या में महिलाएं चुनी गई हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तथा केंद्रीय नेतृत्व की भावना के अनुरूप भाजपा संगठन महिला नेतृत्व को उभारने की दिशा में लगातार आगे बढ़ाने का काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि महिलाएं अब कमजोर नहीं हैं, बल्कि वे जीवन के हर क्षेत्र में काम कर रही हैं। आज देश के प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा व्यवस्था भी महिलाएं संभालती हैं। वो मुख्यमंत्री जी का सारा काम संभाल रही हैं। पहले की सरकारें महिला सशक्तीकरण की बातें तो करती रहीं, लेकिन उन्होंने कभी इसके बारे में गंभीरता से नहीं सोचा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया। बहनों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना लागू की है और हमारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज ही इस योजना की किश्त के रूप में 1500 करोड़ से अधिक की राशि बहनों के खातों में ट्रांसफर की है। दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता भी इस योजना को लागू कर रही हैं। और मैं महिला दिवस के अवसर पर सभी बहनों, बेटियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए बधाई देती हूं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला यादव के द्वारा की गई है कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती प्रियंका सेंगर एवं श्रीमती सोनल जोशी द्वारा किया गया । कार्यक्रम का आभार श्रीमती कविता राठोर द्वारा किया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में मात्र शक्तियां उपस्थिति रही । जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने दी ।