उज्जैन । जन भागीदारी से जल संचय के संकल्प के तहत “जल गंगा संवर्धन अभियान” आगामी 30 जून तक चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत जलाशयों की सफाई पौधारोपण, छोटी नदियों तालाब व अन्य जल संरचनाओं के संरक्षण के कार्य किए जाएंगे।
इसी कड़ी में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड महिदपुर एवं ग्राम पंचायत सुहागपुरा के सहयोग से विकासखंड समन्वयक नम्रता तिवारी के मार्गदर्शन में ग्राम में स्थित अति प्राचीन *पटेलों की बावड़ी* पर स्वच्छता अभियान चलाया गया । अभियान में मुख्य रूप से पटेल साहब ईश्वर सिंह चौहान, श्री विजय सिंह चौहान, अशोक चौहान, राधेश्याम चौहान, सुमेर सिंह पटेल, गोकुल सिंह, राहुल वर्मा, शंभू सिंह बगड़ावत, मेहरबान सिंह, कान सिंह पटेल, श्रवण जाट, प्रधान सिंह बगड़ावत (मालवा प्रांत कार्यकारिणी सदस्य) परामर्शदाता दिलीप सिंह राजपूत, सोनू व्यास, कमलेश व्यास, संजय व्यास, शिवदयाल शर्मा, नवांकुर संस्था से कैलाश चंद्र मालवीय, तूफान सिंह पवांर, प्रताप सिंह सोलंकी, कुलदीप सिंह चौहान मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
संपूर्ण अभियान में विशेष रूप से ग्राम सरपंच कृपाल सिंह बगड़ावत का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। स्वच्छता अभियान के पूर्व विकासखंड समन्वयक श्रीमती नम्रता तिवारी के द्वारा उपस्थित जनों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के अंत में ग्राम सरपंच द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित जलदूतों को सम्मानित किया गया।