अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज ने कन्याओं का पूजन कर उनके पैर पखारे

उज्जैन। बड़नगर रोड स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी में नवमी पर महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई। तत्पश्चात भव्य कन्या पूजन हुआ। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज ने कन्याओं का पूजन कर उनके पैर पखारे।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता डॉ. गोविंद सोलंकी ने बताया कि महाअष्टमी पर नगर पूजन के पश्चात 6 अप्रेल को श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी में यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ ही भव्य कन्या पूजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भी प्रसादी ग्रहण की। पुरोहित तिलक वधेका, पुरोहित संजय वधेका ने पूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर पंचायती निरंजनी अखाड़े के राष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी जी महाराज, महंत डॉ रामेश्वर दास महाराज, स्वामीनारायण मंदिर के आनंदजीवनदासजी महाराज, महानिर्वाणी अखाड़े के राधे राधे बाबा श्यामगिरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सुरेशानंद पुरी महाराज सहित बड़ी संख्या में उज्जैन के साधु संत मौजूद थे।