जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर आज मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा उज्जैन नगर निगम को सम्मानित

उज्जैन, जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 नगरीय निकायों को 30 जून को खंडवा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा जिसके क्रम में 1 लाख से 10 लाख तक की आबादी वाले उज्जैन नगर निगम को भी जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विभिन्न घटकों में सराहनीय कार्य करने पर सम्मानित किया जाएगा इस हेतु महापौर श्री मुकेश टटवाल खंडवा में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में उपस्थित होकर मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि जल गंगा अभियान अंतर्गत उज्जैन नगर पालिक निगम उज्जैन द्वारा सघन पौधारोपण अभियान, जल स्त्रोतों की साफ सफाई का विशेष अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा शिप्रा नदी के घाटों की सफाई करते हुए सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वाल्मिकी धाम में आपरेशन सिंदूर के तहत पौधा रोपण किया गया इसके साथ है अभियान अंतर्गत महापौर श्री मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव सहित अन्य जनप्रतिनियों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा क्षीरसागर कुंड, ऋषि तलाई, विष्णु सागर, कालियादह महल, कमल सागर, नगर वन बावड़ी, ऋणमुक्तेश्वर घाट, चक्रतीर्थ सहित शहर के अन्य जल स्त्रोतों, पुराने कुएं एवं बावड़ियों की विशेष साफ सफाई की गई।