उज्जैन में 5000 बच्चे बनाएंगे अपने हाथों से मिट्टी के गणेशजी

उज्जैन, उज्जैन नगर एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा है। लोकमान्य तिलक गणेशोत्सव महाआयोजन समिति के तत्वावधान में 23 अगस्त 2025, प्रातः 10 बजे, चिमनगंज मंडी प्रांगण में लगभग 5000 बच्चे एक साथ अपने हाथों से मिट्टी से श्री गणेशजी की प्रतिमा बनाएंगे।

आयोजन समिति के संयोजक एवं उज्जैन उत्तर के विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा की अगुआई में पूर्व में भी हजारों बच्चों ने एक साथ गणेश प्रतिमा बनाकर उज्जैन का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया था। अब एक बार फिर नगर वही गौरवशाली क्षण देखने जा रहा है, जब बच्चे अपने हाथों से निर्मित गणेश प्रतिमा घर ले जाकर गणेश चतुर्थी पर स्थापना करेंगे।

समिति के सहसंयोजक जगदीश पांचाल ने बताया कि आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। लगभग 20 कारीगर विशेष मिट्टी तैयार कर रहे हैं और 100 प्रशिक्षक बच्चों को प्रतिमा निर्माण का प्रशिक्षण देंगे।

विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने समिति सदस्यों एवं मंडी सचिव के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान समिति के सदस्य अशोक केथवास, आनंद जैन, राजेश सेठी, अजय तिवारी, ऋषि वर्मा, दिनेश जाटवा, कपिल पाल, राजेश बाथम, अनिल शिंदे, गब्बर भाटी, राजेश शर्मा, सुभाष डोडिया, जितेंद्र अग्रवाल, हजारीलाल मालवीय, गजेंद्र सकलेचा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अतिरिक्त प्रशिक्षक कैलाश सोनी, भारती वर्मा, मुकेश यादव, विक्रम ठाकुर, रितेश जटिया, विजय चौहान, आशीष जाधव, नवीन यादव, विजय सिंह कुशवाहा, पंकज चौधरी, हेमंत गहलोत, बबीता, घनश्याम गौड़, गजेंद्र हिरवे, राखी कड़ेल, विकास राठौर, बसंत भारती, प्रदीप पांचाल, धर्मेन्द्र सिंह परिहार, दिलीप गांगुली, अशोक देवड़ा, संजय कोरट, जितेंद्र भाटी, दिलीप परमार, शिवेंद्र तिवारी, मोहन चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं।

अनेक सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठन भी इस भव्य आयोजन में सहभागिता निभा रहे हैं।