प्रधानमंत्री जी की दिवंगत माताजी पर कांग्रेस नेताओं की अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ भाजपा ने प्रदर्शन कर विरोध जताया

उज्जैन,प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की दिवंगत माता जी को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा अपमानजनक टिप्पणी करने के खिलाफ भाजपा नगर व भाजपा महिला मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया गया।
मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार भाजपा नगर व महिला मोर्चा की कार्यकर्ता नगर अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल व महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला यादव के नेतृत्व में स्थानीय चामुण्डा माता चौराहे पर एकत्रित हुए और वहां से रैली के रूप में नारे लगाते हुए कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया भाजपा महिला नेत्रियों ने राहुल गांधी से माफी की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की दिवंगत माता जी को लेकर कांग्रेस नेता ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। प्रधानमंत्री जी को पूरा विश्व सम्मान करता है,कांग्रेस नेता उनको भी अपशब्द कहते हैं। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री जी की माताजी ही नहीं देश की सभी माता-बहनों का अपमान किया है। मातृशक्ति को अपमानित करना कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं की संस्कृति व परंपरा बन गई है।
*मातृशक्ति का अपमान कर कांग्रेस समाज व संस्कृति के विपरीत कार्य कर रही है*
विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहा कि बिहार की एक सभा के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से प्रधानमंत्री जी की माता जी को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की गई। इस टिप्पणी से भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता के साथ देश के बुद्धिजीवी एवं संभ्रांतजन भी आक्रोशित हैं। देश और दुनियाभर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाए कांग्रेस नेता अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं। नफरत की आग में जलने वाली कांग्रेस और उसके सहयोगी दल राजनीतिक मर्यादा और राजनीतिक सुचिता को छोड़कर असभ्यता की सीमा लांघ चुके हैं। विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता की दिवंगत माताजी के संबंध में इस तरह के शब्दों का प्रयोग कर कांग्रेस ने भारतीय समाज और संस्कृति के विपरीत कार्य किया है।
सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ प्रधानमंत्री जी की माता जी का नहीं, बल्कि देश की संपूर्ण मातृशक्ति का अपमान किया है। देश की जनता और मातृशक्ति इस अक्षम्य अपराध के लिए कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं को कभी माफ नहीं करेगी।
निगम सभापति कलावती यादव ने कहा कि “राहुल गांधी सहित समूची कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदीजी को गाली देते-देते अब उनकी स्वर्गीय माताजी को गालियां देने लगे हैं। कांग्रेसियों ने निर्लज्जता की सारी हदें पार कर दी हैं।” उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का यह अपमान देश की जनता सहन नहीं करेगी और कांग्रेसियों को उनके कर्मों की सजा अवश्य देगी। महिला मोर्चा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा । इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, प्रभुलाल जाटवा, अशोक प्रजापति, जगदीश पांचाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रमिला यादव, मुकेश यादव, आनन्दसिंह खींची, युवा मोर्चा अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह कुशवाह, दिनेश जाटवा, प्रियंका सेंगर, सोनल जोशी, अनिल शिंदे, कल्याण शिवहरे, सुहास वैद्य, कमल बैरवा, अशोक कैथवास, राकेश पंड्या, सुभाष डोडिया, सुशील वाडिया, योगेश्वरी राठौर, विनीता शर्मा, पंकज मिश्रा, नीना चौहान, कविता राठौर, संगीता शेरे, भावना माली , कांता विश्वकर्मा, संगीता बिष्ट, पूजा गोयल, प्रतीक्षा शर्मा सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे!