सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय,विक्रम विश्वविद्यालय का नाम परिवर्तित किया गया

उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के विशेष प्रयासों से विक्रम विश्वविद्यालय का नाम परिवर्तित किया जाकर अब सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कर दिया गया है।

यह परिवर्तन मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय (संशोधन) अधिनियम, 2025 के तहत किया गया है।
नाम परिवर्तन के पश्चात विश्वविद्यालय से जुड़े सभी दस्तावेजों, अधिसूचनाओं, नियमों और उपाधियों में विक्रम विश्वविद्यालय के स्थान पर सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय का उल्लेख किया जाएगा। यह संशोधन मध्यप्रदेश राजपत्र में प्रकाशित होने की तिथि 08 सितंबर 2025 से प्रभावी हो गया है।

उल्लेखनीय है कि यह निर्णय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुरूप उज्जैन के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए लिया गया है।