उज्जैन,जिला उज्जैन पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में सम्पत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के संबंध में विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश भार्गव एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर महेन्द्र परमार के कुशल मार्गदर्शन में थाना बड़नगर के थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाटीदार और उनकी टीम द्वारा अपराध क्रमांक 288/2025, धारा 318(4) बी.एन.एस. में *आरोपी हसन अली, पिता राहत अली, उम्र 36 वर्ष, निवासी 06 नंबर रेलवे प्लेटफार्म, इरानी डेरा, संजय नगर, भोपाल* को गिरफ्तार किया गया।
*🔹जप्त सामान:*-
01. एक सोने की चैन
02. एक सोने की अंगूठी
*कुल मूल्य: ₹2,90,000/-*
*🔹घटना का विवरण:*-
दिनांक 21.04.2025 को फरियादी अमृतलाल, पिता नाथूलालजी जैन, उम्र 75 वर्ष, निवासी अरविंद पथ, बड़नगर से दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा तेजाजी चौक, बड़नगर पर नकली पुलिस आईडी दिखाकर संपर्क किया। उन्होंने सोने की चैन और अंगूठी चोरी होने का डर दिखाकर फरियादी को अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में आभूषण रखने का बहाना दिया। आरोपी ने फरियादी को भ्रमित कर सोने की चैन और अंगूठी लेकर कागज़ की पुड़िया में मिट्टी रख दी। घटना की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 288/2025, धारा 318(4) बी.एन.एस. के तहत पंजीकरण कर विवेचना शुरू की गई।
*🔹पुलिस कार्यवाही:*
थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाटीदार ने मामले को त्वरित रूप से संज्ञान में लेते हुए टीम बनाकर लगातार जांच की। आरोपी हसन अली को पुलिस चौकी पान बिहार, थाना घटिया से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के फोटो फरियादी को दिखाए गए, जिन्हें देखकर फरियादी ने आरोपी को पहचान लिया और घटना में उसके साथी की भी संलिप्तता बताई। आरोपी को माननीय न्यायालय से अनुमति लेकर फार्मल गिरफ्तार किया गया और पुलिस रिमांड पर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया। उसके घर से एक डिब्बे में रखी सोने की अंगूठी और सोने की चैन बरामद की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
*🔹गिरफ्तार आरोपी:*
01. हसन अली, पिता राहत अली, उम्र 36 वर्ष, निवासी संजय नगर, इरानी डेरा, थाना हनुमानगंज, जिला भोपाल।
*▪️फरार आरोपी:*
02. हैदर, पिता पिंगु, इरानी, निवासी संजय नगर, भोपाल।
*🔹आपराधिक रिकॉर्ड:*-
आरोपी हसन अली के विरुद्ध चोरी और लूट संबंधी भोपाल, इंदौर एवं उज्जैन में कुल 09 अपराध पंजीबद्ध हैं।
*🔹विशेष भूमिका:*
थाना बड़नगर पुलिस टीम के सदस्यों निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उनि हेमन्त कुमार कटारे, सउनि मानसिंह वास्कले, प्रधान आर. हेमराज खरे, राहुल सिंह राठोर, आरक्षक महेश मोर्य, रोहित मालवीय, सैनिक अश्विन नरवरिया, गोवर्धन डाबी की सराहनीय भूमिका रही।