शुक्रवार को शटडाउन के कारण शनिवार को संपूर्ण शहर में जलप्रदाय नहीं होगा

उज्जैन,दिनांक 26.09.2025 शुक्रवार को सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक शटडाउन निम्नलिखित कार्यों के संपादन हेतु लिया जाना है। शट डाउन के अतंर्गत गंभीर से आने वाली राईजिंग मैन पाईपलाईन के संधारण तथा गंभीर सबस्टेशन पर विद्युत संबंधी कार्यों का संपादन किया जाना है। इस कार्य से दिनांक 27.09.2025 शनिवार को सम्पूर्ण शहर में जलप्रदाय नहीं किया जावेगा। असुविधा के लिये खेद है।