उज्जैन,पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के उज्जैन यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते पहले से मार्ग परिवर्तित की गई कुछ ट्रेनों के मार्ग में संशोधन किया गया है। संशोधित मार्ग निम्नानुसार रहेगा –
1. गाड़ी संख्या 04715 बीकानेर – साईनगर शिरडी स्पेशल, जो 11 अक्टूबर 2025 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी, अब सवाई माधोपुर – गुड़ला – सोगरिया – गुना – बीना – निशातपुरा – भोपाल मार्ग से चलेगी।
2. गाड़ी संख्या 20844 भगत की कोठी – बिलासपुर एक्सप्रेस, 11 अक्टूबर 2025 को सवाई माधोपुर – गुड़ला – सोगरिया – गुना – बीना – निशातपुरा – भोपाल मार्ग से संचालित होगी।
3. गाड़ी संख्या 20846 बीकानेर – बिलासपुर एक्सप्रेस, 12 एवं 14 अक्टूबर 2025 को बीकानेर से प्रस्थान कर सवाई माधोपुर – गुड़ला – सोगरिया – गुना – बीना – निशातपुरा – भोपाल मार्ग से चलेगी।
4. गाड़ी संख्या 04716 साईनगर शिरडी – बीकानेर स्पेशल, 12 अक्टूबर 2025 को साईनगर शिरडी से चलकर भोपाल – निशातपुरा – बीना – गुना – सोगरिया – गुड़ला – सवाई माधोपुर मार्ग से जाएगी।
5. गाड़ी संख्या 20843 बिलासपुर – भगत की कोठी एक्सप्रेस, 13 एवं 14 अक्टूबर 2025 को भोपाल – निशातपुरा – बीना – गुना – सोगरिया – गुड़ला – सवाई माधोपुर मार्ग से संचालित होगी।
6. गाड़ी संख्या 20845 बिलासपुर – बीकानेर एक्सप्रेस, 11 अक्टूबर 2025 को भोपाल – निशातपुरा – बीना – गुना – सोगरिया – गुड़ला – सवाई माधोपुर मार्ग से चलेगी।
7. गाड़ी संख्या 05561 रक्सौल – वटवा स्पेशल, 14 अक्टूबर 2025 को दमोह – मालखेड़ी – महादेवखेड़ी – गुना – रुठियाई – सोगरिया – कोटा – नागदा – रतलाम मार्ग से चलेगी।