उज्जैन,श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय, पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन श्री उमेश जोगा, श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक उज्जैन रेंज श्री नवनीत भसीन एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन में दिनांक 21 अक्टूबर 2025 को देवास रोड स्थित पुलिस लाइन उज्जैन में पुलिस शहीद स्मृति दिवस का आयोजन किया गया।
*🔹कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण :-*
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 अक्टूबर को पुलिस शहीद स्मृति दिवस गरिमामय तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पण एवं दो मिनट मौन रखकर देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को श्रद्धांजलि देने से हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक उत्तर श्री अनिल जैन कालूहेड़ा ,नगर निगम ससभापत श्रीमती कलावती यादव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इंदौर जोन श्री उमेश जोगा, पुलिस उप महानिरीक्षक उज्जैन रेंज श्री नवनीत भसीन, जिला कलेक्टर उज्जैन श्री रौशन सिंह, पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री प्रदीप शर्मा सहित शहर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस बल के जवान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
*🔹श्रद्धांजलि एवं शोक परेड :-*
कार्यक्रम के अंतर्गत परेड का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस लाइन की पाँच प्लेटूनों ने अनुशासित रूप से भाग लिया, साथ ही पुलिस बैंड पार्टी द्वारा शोक धुन प्रस्तुत की गई।
पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा बीते एक वर्ष के दौरान शहीद हुए देश के समस्त पुलिस जवानों के नामों का उल्लेख कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
*🔹शहीद परिवारों का सम्मान :-*
इस अवसर पर उज्जैन पुलिस द्वारा शहीद पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की स्मृति में उनके परिजनों को सम्मानित किया गया ।
परिजनों को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र प्रदान कर उज्जैन पुलिस परिवार की ओर से उनके योगदान को नमन किया गया।
*🔹सम्मानित शहीदों के परिजनों की सूची इस प्रकार रही –*
01. स्व. सूरज सिंह (आर्मी) – पत्नी श्रीमती मुननीदेवी, निवासी महाजन नगर, उज्जैन।
02. स्व. बलराम जोशी (आर्मी) – पत्नी श्रीमती दुर्गा जोशी, निवासी महाजन नगर, उज्जैन।
03. स्व. राजेन्द्र सिंह लालबहादुर सिंह (म.प्र.पु.) – पत्नी श्रीमती कृष्णा सिंह, निवासी सांवेर रोड, उज्जैन।
04. स्व. बहादुर सिंह (म.प्र.पु.) – पत्नी श्रीमती सुगन कंवर, निवासी राजनगर, उज्जैन।
05. स्व. यशपाल पाल (म.प्र.पु.) – पुत्री फाल्गुनी पाल, निवासी फाजलपुरा।
06. स्व. बालन सिंह चंदेल (आर्मी) – पत्नी श्रीमती विभिका चंदेल, निवासी नागदा।
07. स्व. अशोक शर्मा (म.प्र.पु.) – पत्नी श्रीमती शशि भारद्वाज, निवासी पिपलियामंडी, उज्जैन।
08. स्व. सुश्री आरती पाल (म.प्र.पु.) – पिता श्री अशोक पाल, निवासी रतलाम।
09. स्व. सुरेश शायवा (म.प्र.पु.) – पत्नी श्रीमती उर्मिला शायवा, निवासी प्रकाश नगर, उज्जैन।
इन सभी शहीदों के परिजनों को उज्जैन पुलिस द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित कर सम्मानित किया गया।
*🔹मुख्य वक्तव्य :-*
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री उमेश जोगा ने अपने उद्बोधन में कहा कि — “21 अक्टूबर का दिन हर वर्ष हमें उन वीर पुलिस जवानों की याद दिलाता है जिन्होंने देश की एकता, अखंडता और जनता की सुरक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति दी। यह दिवस उनके शौर्य, त्याग और समर्पण को नमन करने का अवसर है।”
*🔹कार्यक्रम की गरिमा :-*
पुलिस शहीद दिवस समारोह के दौरान संपूर्ण पुलिस लाइन परिसर में शांति एवं अनुशासन का वातावरण रहा।
परेड में सम्मिलित पुलिस बलों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितजनों ने शहीदों की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।