उज्जैन, उज्जैन पुलिस द्वारा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खाचरोद आकांक्षा बेछोटे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भाटपचलाना निरीक्षक सतेन्द्र सिंह चौधरी व उनकी टीम द्वारा महिला संबंधी अपराधों एवं धोखाधड़ी के मामलों में निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना भाटपचलाना पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग के फरार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर एक संगठित धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश किया है।
*🔹घटना का संक्षिप्त विवरण*–
दिनांक 29.01.2026 को फरियादी दिलीप धानुका निवासी ग्राम मसवाडिया द्वारा थाना भाटपचलाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह एवं उसके परिजन विवाह हेतु लड़की की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान आरोपियों के माध्यम से उनकी मुलाकात पायल क्षारिया निवासी भोपाल से कराई गई।
आरोपियों मुकेश पिता भेराजी धानुका निवासी ग्राम सरवना, लखन पिता सीताराम बलाई निवासी ग्राम उमरना तथा एक अन्य व्यक्ति द्वारा शादी के नाम पर ₹1,40,000/- की मांग की गई, जिसमें से ₹90,000/- नगद प्राप्त किए गए।
दिनांक 19.01.2026 को गजनीखेड़ी में विवाह संपन्न कराया गया। विवाह के पश्चात मात्र 8–10 दिनों में पायल द्वारा लगातार अतिरिक्त राशि की मांग की जाने लगी तथा दिनांक 29.01.2026 को वह अवसर पाकर मुकेश के साथ फरार हो गई।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना भाटपचलाना में अपराध क्रमांक 39/2026, धारा 318(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*🔹त्वरित पुलिस कार्रवाई*–
घटना की गंभीरता को देखते हुए भाटपचलाना पुलिस द्वारा त्वरित दबिश देते हुए दिनांक 30.01.2026 को निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
01. पायल पिता राकेश क्षारिया निवासी भोपाल
02. मुकेश पिता भेराजी धानुका निवासी ग्राम सरवना
03. जुनैद उर्फ अमन पिता युसुफ खान निवासी सुजानगढ़ (राजस्थान)
*उक्त तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के आदेश से जेल भेजा जा चुका है।*
प्रकरण का मुख्य आरोपी *लखन पिता सीताराम बलाई उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम उमरना थाना बिरलाग्राम* घटना दिनांक से फरार था, जिसे आज भाटपचलाना पुलिस द्वारा लगातार प्रयासों एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कल माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
*🔹गिरफ्तार आरोपी*–
*▪️लखन पिता सीताराम बलाई उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम उमरना, थाना बिरलाग्राम*।
*🔹सराहनीय भूमिका*–
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी भाटपचलाना निरीक्षक सतेन्द्र सिंह चौधरी , सउनि वरसिंह चरपोटा, प्रधान आरक्षक परमिंदर यादव, प्रधान आरक्षक राकेश मालवीय, प्रधान आरक्षक राहुल अटोलिया, प्रधान आरक्षक पुष्पराज सिंह, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह, आरक्षक हितेश निम्बोला, आरक्षक विजय जाट, आरक्षक सुंदरलाल, आरक्षक सुनील चौधरी, आरक्षक जीवन जाट, सैनिक अजयपाल की विशेष भूमिका रही।
*🔹उज्जैन पुलिस की अपील*–
उज्जैन पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि विवाह या किसी भी लेन-देन से संबंधित मामलों में अज्ञात दलालों व प्रलोभनों से सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत निकटतम थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।