दशहरा मैदान पर आयोजित होने वाले पांच दिवसीय वन मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया

उज्जैन, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने शनिवार दोपहर दशहरा मैदान पर 12 फरवरी से आयोजित होने वाले पांच दिवसीय वन मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए निरीक्षण किया। निरीक्षण कर कलेक्टर श्री सिंह ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला वनमण्डल अधिकारी श्री अनुराग तिवारी,नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा,जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांश कूमट और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।