उज्जैन, रविवार दिनांक 08 फरवरी को तरण ताल से कोठी रोड तक माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी की मंशा अनुरूप स्वच्छ राहगीरी उत्सव का आयोजन निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव एवं नगर भाजपा अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल की उपस्थिति में सर्वप्रथम स्वागत द्वार पर दीप प्रज्वलित करते हुए किया गया*
*राहगीरी उत्सव अंतर्गत निगम अध्यक्ष एवं नगर भाजपा अध्यक्ष द्वारा प्रत्येक मंच पर किए जा रहे आयोजन जिसमें सांस्कृतिक गतिविधियां, गीत संगीत कार्यक्रम, आर्टवर्क, खेलकूद इत्यादि गतिविधियों में पहुंचकर राहगीरी उत्सव में शामिल जनता का अभिनंदन किया इस दौरान कोठी रोड स्थित मुख्य मंच से उपस्थित अतिथियों द्वारा राहगीरी में शामिल होने एवं उक्त आयोजन को सफल बनाने हेतु विभिन्न सामाजिक संगठनों का प्रशस्ति पत्र भेंट करते हुए स्वागत किया गया*
*इस दौरान महामंत्री श्री कमलेश बैरवा, श्री आनंद खींची, श्री मुकेश यादव, इवेंट डायरेक्टर श्री कपिल यारदे , मंडल अध्यक्ष श्री हरीश सोलंकी, श्री मुकेश पोरवाल, पार्षद श्रीमती निर्मला करण परमार उपस्थित रहें!
