अपहरण, राजस्थान के सांवलियाजी से 02 नाबालिग बालिकाओं को किया सकुशल दस्तयाब, 02 आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन, उज्जैन पुलिस द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण एवं विशेष रूप से महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम हेतु ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खाचरौद श्रीमती आकांक्षा बेछोटे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भाटपचलाना निरीक्षक सतेन्द्र सिंह चौधरी द्वारा तत्परता दिखाते हुए दो नाबालिग बालिकाओं को आरोपियों के कब्जे से सकुशल दस्ताब किया गया है।

*🔹घटना का विस्तृत विवरण*–

दिनांक 06.02.2026 को फरियादी द्वारा थाना भाटपचलाना पर सूचना दी गई कि ग्राम अजडावदा से दो अज्ञात व्यक्ति ईको कार क्रमांक MP-13 ZY-5096 से उसकी नाबालिग पुत्री एवं नाबालिग भतीजी को बहला-फुसलाकर जबरन अपने साथ ले गए हैं।

परिजनों द्वारा तत्काल पीछा किए जाने के बावजूद आरोपी फरार हो गए। सूचना पर थाना भाटपचलाना में अपराध क्रमांक 45/2026, धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

*🔹पुलिस की तेज़ रणनीति —*

घटना को अत्यंत संवेदनशील मानते हुए थाना प्रभारी द्वारा बिना विलंब कई दिशाओं में टीमों को रवाना किया गया। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन, वाहन ट्रैकिंग एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की गतिविधियों का लगातार पीछा किया गया।
लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस टीम ने राजस्थान के सांवलियाजी क्षेत्र में आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पुलिस द्वारा दोनों नाबालिग बालिकाओं को पूर्णतः सुरक्षित अवस्था में दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। साथ ही अपहरण में प्रयुक्त ईको कार क्रमांक MP-13 ZY-5096 को जप्त किया गया।

*🔹गिरफ्तार आरोपी —*

01. *हर्षराज पिता अमृतलाल बलाई निवासी बड़नगर*

02. *दीपक पिता नंदराम बलाई निवासी ग्राम भेरुपचलाना*

के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

*🔹प्रशंसनीय पुलिस टीम*–

इस सराहनीय कार्यवाही में निरीक्षक सतेन्द्र सिंह चौधरी, सउनि शैतानसिंह डिंडोर, सउनि सज्जनसिंह बुंदेला, प्रआर पुष्पराज सिंह, प्रआर शैलेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रआर परमिंदर यादव, आर. राजेश सोयल, आर. मुकेश नागर, मआर. सीमा सिंगाड़, सैनिक कृष्णा धाकड़ की विशेष भूमिका रही, जिनके अथक प्रयासों से यह सफलता संभव हुई।

*📢 उज्जैन पुलिस का स्पष्ट संदेश*–

महिला एवं बाल अपराध करने वालों के विरुद्ध उज्जैन पुलिस शून्य सहनशीलता की नीति अपनाते हुए त्वरित एवं कठोर कार्यवाही करती रहेगी।जनता से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।