उज्जैन,देवास रोड स्थित बालाजी हॉस्पिटल के द्वारा बायोमेडिकल वेस्ट कचरे को मिक्स रखने पर नगर निगम द्वारा गुरुवार को 50 हजार का जुर्माना किया गया*
*उल्लेखनीय है कि स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025 की नवीन टूलकिट के अंतर्गत होटल, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, अस्पतालों इत्यादि को अपने प्रतिष्ठान से निकलने वाले कचरे का निष्पादन करना है साथ ही अस्पताल से निकलने वाले बायोमेडिकल वेस्ट कचरे को प्रथक से रखना है जिसके क्रम में देवास रोड स्थित बालाजी हॉस्पिटल पर गुरुवार को नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया जिसमें पाया गया कि बायोमेडिकल वेस्ट के हानिकारक कचरे को मिक्स कचरे में दिया जा रहा है जिसके क्रम में निगम द्वारा अस्पताल प्रबंधन पर 50 हजार का जुर्माना लगाने की कार्यवाही की गई*
*उक्त कार्यवाही निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देश अनुसार जोन क्रमांक 04 के उपायुक्त श्री संजेश गुप्ता, सहायक आयुक्त श्री रविकांत मगरदे, स्वास्थ्य अधिकारी श्री कालूराम सोलंकी के मार्गदर्शन में स्वच्छता निरीक्षक श्री यश धौलपुरे, दरोगा श्री रितेश सारवान द्वारा की गई!
