01 स्कूटी व 02 मोटरसाइकिल में आग लगाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

उज्जैन, दिनांक 09.03.2026 को फरियादिया पूजा निवासी बम कॉलोनी बड़नगर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि किसी ने उसके घर के बाहर खड़ी उसकी स्कूटी क्रमांक MP-13-DS-0331 तथा अन्य मोटरसाइकिलों में आग लगा दी।
रिपोर्ट पर थाना बड़नगर में अपराध क्रमांक 125/2026 धारा 326(छ) बीएनएस का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

▪️*पुलिस कार्यवाही*–
मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम गठित कर आरोपी की तलाश जारी की गई आस पास पूछताछ की गई जिस पर से आरोपी जगदेव पिता सत्यनारायण उम्र 30 वर्ष निवासी पंचवटी स्कूल के पास बड़नगर को गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी का अपनी पत्नी से पूर्व से विवाद चल रहा था तथा दोनों पिछले लगभग दो वर्षों से अलग-अलग रह रहे थे। फरियादिया बड़नगर में ब्यूटी पार्लर का कार्य कर अपना जीवनयापन कर रही है। आरोपी द्वारा पूर्व में भी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया था, जिसका प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है।

▪️*सराहनीय भूमिका*
थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाटीदार, उनि हेमंत कटारे, प्र.आर. राहुल सिंह राठौर, सैनिक भूपेन्द्र बैरागी एवं सैनिक धर्मेन्द्र डाबी की सराहनीय भूमिका रही।