उज्जैन,पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से गुजरने वाली जबलपुर–सोमनाथ का उज्जैन स्टेशन पर एवं बनारस – वेरावल एक्सप्रेस का नगदा स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार
ट्रेन सं. 11464 जबलपुर-वेरावल एक्सप्रेस का 02 अप्रैल , 2026 से एवं ट्रेन सं. 11466
जबलपुर-वेरावल एक्सप्रेस का 03 अप्रैल , 2026 उज्जैन स्टेशन पर आगमन 23.45 बजे एवं प्रस्थान 23.55 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 12946 बनारस – वेरावल सुपरफास्ट एक्सप्रेस का 01 अप्रैल , 2026 से नगदा स्टेशन पर आगमन 01.58 बजे एवं प्रस्थान 02.00 बजे होगा।
यात्रीगण कृपया कोच एवं ट्रेन संचालन संबंधी नवीनतम जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in वेबसाइट, रेल मदद ऐप अथवा 139 रेल मदद नंबर का उपयोग करें।