25 मार्च को होगा जलप्रदाय, 28 मार्च को सम्पूर्ण शहर में नहीं होगा जल प्रदाय

उज्जैन, लो.स्वा. यां.संधारण खंड उज्जैन नगर पालिक निगम दिनांक 24/03/2026 वार मंगलवार को गंभीर नदी से आ रही मुख्य राइजिंग मेन (गऊघाट हेतु) में पी डब्लू डी रोड चौड़ीकरण व नर्मदा की लाइन जोड़ने के कार्य किया जाना है इस कार्य को दो चरण की किया जाएगा। प्रथम चरण के सुधार कार्य करने हेतु शट डाउन लिया जा रहा था जिसको अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर अब दिनांक 27/03/2026 को शट डाउन लिया जाएगा, जिसके चलते दिनांक 28/03/2026 वार शनिवार को संपूर्ण शहर में जलप्रदाय नहीं होगा। शहरवासियों को हुई असुविधा के लिए खेद है,
25 मार्च को जलप्रदाय निर्धारित समयानुसार किया जाएगा।